A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

ड्यूटी में लापरवाही:वाराणसी में 11 सब इंस्‍पेक्‍टर सह‍ित 16 पुलिसकर्मी सस्‍पेंड, सैनिक सम्मेलन में पुलिस कमिश्नर ने दिया

ड्यूटी में लापरवाही:वाराणसी में 11 सब इंस्‍पेक्‍टर सह‍ित 16 पुलिसकर्मी सस्‍पेंड, सैनिक सम्मेलन में पुलिस कमिश्नर ने दिया

ड्यूटी में लापरवाही:वाराणसी में 11 सब इंस्‍पेक्‍टर सह‍ित 16 पुलिसकर्मी सस्‍पेंड, सैनिक सम्मेलन में पुलिस कमिश्नर ने दिया

 

चन्दौली , वाराणसी। जिले में रात की ड्यूटी से गायब मिले 16 पुलिसकर्मियों को पुलिस कमिश्नर ने निलंबित कर दिया। इनमें 11 सब इंस्पेक्टर, तीन हेड कांस्टेबल व दो कांस्टेबल शामिल हैं। यह आदेश उन्होंने ट्रैफिक पुलिस लाइन में रविवार को हुए सैनिक-सम्मेलन में दिया।

 

रात की ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों की जांच के लिए पुलिस कमिश्नर आफिस से भेजी गई टीम ने जांच किया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर आलोक कुमार, अजय त्यागी, विश्वास चौहान योगेन्द्र नाथ मिश्रा समेत 11 सब इंस्पेक्टर, हेड कान्सटेबल अखिलेश यादव, राम कुमार सिंहमनीष श्रीवास्तव, कांस्टेबल रामचन्द्र, मनीष कुमार तिवारी को निलंबित किया गया है।

 

उन्होंने प्रधान लिपिक कार्यालय में कर्मचारियों की समस्याओं के दृष्टिगत कर्मचारी शिकायत निवारण रजिस्टर बनाने को कहा। महिला आरक्षी रेखा से पूछे गए प्रश्न का सही उत्तर देने, सीएम डैशबोर्ड की सही जानकारी होने पर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बाजार, माल, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबन्ध करते हुए नियमित फुट पेट्रोलिंग की जाये। आवश्यकतानुसार सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों का उपयोग कर निगरानी करने के लिए कहा।

 

बाजारों में रात में गश्त को प्रभावी बनाना व चोरी की घटनाओं रोकना का निर्देश दिया। जनसुनवाई की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने के लिए नागरिकों के शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!