छत्तीसगढ़
Trending

दुर्ग—बच्ची पर सेक्सुअल असॉल्ट, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा, लाइटर से जलाया, फिर इलेक्ट्रिक शॉक देकर मारा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कन्या भोज के लिए गई 6 साल की बच्ची का मर्डर हुआ है

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कन्या भोज के लिए गई 6 साल की बच्ची का मर्डर हुआ है। बच्ची पर सेक्सुअल असॉल्ट, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा, लाइटर से जलाया, फिर इलेक्ट्रिक शॉक देकर मारा है। इसके बाद लाश को कार की डिक्की में छिपाई। मिली जानकारी के मुताबिक कार की डिक्की में बच्ची के हाथ अकड़े हुए थे। चेहरे पर खरोंच के निशान हैं। होंठ और नाक से खून निकल रहा था। परिजन ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। वारदात के बाद भीड़ उग्र हो गई। संदेही युवक के घर और कार में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।मृत बच्ची की मां ने कहा कि मेरी बेटी के प्राइवेट पार्ट को दागा है। दोनों तरफ से शरीर के हिस्से को फाड़ दिया है। ऐसा कौन करता है। जानवरों की तरह नोचा है। राक्षसों के जैसे मारा है। आरोपियों को फांसी पर लटकाया जाए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!