

लखनऊ।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
आज लखनऊ में सिटी मांटेसरी स्कूल द्वारा आयोजित 14वें अंतर्राष्ट्रीय “बाल फिल्म महोत्सव” का उद्घाटन माननीय उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया। उन्होंने ने इस अवसर पर कहा कि “बाल फिल्में” बच्चों के मनोरंजन के साथ – साथ उनमें अच्छाई एवं बुराई का ज्ञान जाग्रत करने का भी माध्यम हैं। बाल फिल्म से जुड़े सभी बाल अभिनेताओं एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।
इस अवसर पर विद्यालय की संस्थापिका निदेशक श्रीमती भारती गाँधी जी, प्रबंधक सी०एम०एस० श्रीमती गीता गाँधी किंगडम जी, कोषाध्यक्ष सी०एम०एस० श्री विनय गाँधी जी, श्री मोना गाँधी जी, सेलेब्रेटी गेस्ट्स श्री देव जोशी जी, श्रीमती अनाहिता भूषण जी, श्रीमती प्रीती यादव जी, श्रीमती तान्या शर्मा जी (मिस यूपी),
सी०एम०एस० फिल्म डायरेक्टर श्री आर०के० सिंह जी, ज्यूरी सदस्य शेलयिया पेटशकी जी (ग्रीस), श्री डेजन पेटशेविक जी (सरविया), श्रीमती शालिनी शाह जी (नैनीताल), श्री नारायण श्रीनिवासन जी (तमिलनाडु), श्री एस० विश्वनाथ जी (बैंगलोर) एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
[yop_poll id="10"]





