
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार लोक कर्म विभाग कलमेश्वर तहसील के सेलु-कलम मे खराब हुए प्लास्टिक के कचरे का उपयोग करते हुए दो किमी• लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। खराब हो चुके प्लास्टिक से वातावरण मे प्रदूषण फैलता है। इसके लिए खराब प्लास्टिक का उपयोग सड़क निर्माण कार्य मे किया जा रहा है।इससे प्रदूषण की समस्या मे कमी आ सकती है। इस बिटुमिन सड़क निर्माण मे खराब हो चुके प्लास्टिक के कचरे के साथ साथ डामर , चूरी, गिट्टी का भी उपयोग किया जाता है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी के द्वारा शुरू किए गए सौ दिवसीय कार्यक्रम के तहत लोकनिर्माण विभाग नागपुर ने 2•10 किमी• लंबी एवं 3•73 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। इस काम के लिए लोकनिर्माण विभाग के इंजिनियरों, हॉट मिक्स्ड प्लांट मालिकों तथा सड़क निर्माण ठेकेदारों के लिए बिटुमिन सड़क निर्माण का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार इसके लिए कार्यकारी अभियंता श्री चंद्रशेखर गिरी जी ने लोकनिर्माण विभाग के इंजिनियरों ठेकेदारों को सभी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की। ठेकेदारों इंजिनियरों को इसके सम्पूर्ण तकनीकि जानकारी दी गई। इस अवसर पर लोकनिर्माण विभाग के कई अनुभव इंजीनियर भी मौजूद रहे। बिटुमिन सड़क निर्माण प्रशिक्षण में बताया गया कि किस प्रकार से खराब हुए प्लास्टिक कचरे का सही उपयोग कर पर्यावरण के हिसाब से सड़क निर्माण किया जा सकता है ।










