A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग न्यूज – फतेहपुर से दिल दहला देने वाला ट्रिपल मडर केस ।

पत्रकार प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश

IMG 20250125 WA0201 1पत्र

 

बिग ब्रेकिंग – फतेहपुर से दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर केस!मामूली विवाद में गोलीकांड, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्याफतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के अखरी गांव में मंगलवार को उस वक़्त सनसनी फैल गई, जब एक मामूली साइड के विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दिल दहला देने वाली वारदात में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। गांव में तनाव का माहौल है, मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल तैनात है।मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:पप्पू पुत्र लाल बहादुरपिंकू पुत्र लाल बहादुरअभय प्रताप सिंह पुत्र लाल बहादुरप्राथमिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर और बाइक को रास्ता न देने को लेकर कहासुनी हुई थी, जो कुछ ही मिनटों में खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि हमलावरों ने परिवार को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद से पूरा अखरी गांव पुलिस छावनी में तब्दील एसपी फतेहपुर भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश तेज़ कर दी गई है।IMG 20250408 WA0216

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!