A2Z सभी खबर सभी जिले कीआगराउत्तर प्रदेश

पांच माह पहले निकाह… चार माह की गर्भवती शबीना, अब पत्नी और बेटी का कत्ल कर पति ने किया ये घिनौना काम

आगरा से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी घर का ताला लगाकर फरार हो गया। घर से बदबू आने पर वारदात का पता चला। आरोपी ने पांच महीने पहले शबीना से तीसरा निकाह किया था।

Screenshot 20250410 175436 Chrome2

आगरा के थाना जगदीशपुरा इलाके में 35 वर्षीय शबीना और उसकी 8 वर्षीय बेटी इनाया की घर में हत्या कर दी गई। मंगलवार रात को घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। घर पर ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़कर प्रवेश किया। दोनों के शव कमरे में फर्श पर कंबल में लिपटे मिले।  मृतका शबीना का पति अब्दुल रशीद फरार है। आरोप है कि उसी ने पत्नी और बेटी की हत्या की है। पांच महीने पहले ही उसने शबीना से तीसरा निकाह किया था। पुलिस का कहना है कि शव तीन दिन पुराने हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।

रशीद ने किया था तीसरा निकाह

अब्दुल रशीद मार्बल कारीगर है। वह घर से ही काम करता था। उसने शबीना से आठ नवंबर 2024 को तीसरा निकाह किया था। शबीना की पहले पति से बेटी इनाया थी। वह उसे साथ लेकर ससुराल आई थी। परिजन ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे शबीना की किरावली में रहने वाली बहन शबनम से फोन पर बात हुई। तब उसने परेशान होने की बात कही थीScreenshot 20250410 175457 Chrome2

शबीना से मारपीट करता था रशीद
यह भी बताया था कि पति मारपीट करता है। इसके बाद फोन कट गया। तब से उसका फोन नहीं लग रहा था। उधर, मंगलवार रात को अब्दुल रशीद के घर से दुर्गंध आ रही थी। उसके भाई रहीसुद्दीन का परिवार पड़ोस में रहता है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी फोर्स के साथ पहुंच गए। मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला तोड़ दिया। अंदर पीछे की तरफ एक कमरा था। उस पर भी ताला था।

  • पुलिस ने उसे खोला तो फर्श पर कंबल में लिपटे हुए शबीना और इनाया के शव पड़े थे। शव कई दिन पुराने थे। वह गलने भी लगे थे। उनके चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। मामले में शबीना के  पिता इसरार ने बेटी और धेवती की हत्या की तहरीर दी। यह भी कहा कि शबीना 4 महीने की गर्भवती थी।Screenshot 20250410 175426 Chrome2

पत्नी के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी शिकायत
शबीना के परिजन ने बताया कि पिता इसरार कहरई, ताजगंज में रहते थे। मगर, 1 साल पहले मकान बेचकर बदायूं चले गए थे। वहीं पर परिवार रहता है। बड़ी बेटी शबनम किरावली में रहती है। छोटी शबीना की दूसरी शादी करने किरावली आए थे। अब्दुल रशीद का पहली पत्नी से विवाद हो गया था। दूसरी पत्नी की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई थी।

अब्दुल ने हत्या की योजना पहले से बना रखी थी। इसलिए वह कई दिन से मुख्यमंत्री पोर्टल आईजीआरएस पर पत्नी की शिकायत कर रहा था। उस पर मारपीट के आरोप लगाए थे। पुलिस ने शिकायत में लिखा नंबर मिलाया। मगर, वो अब्दुल के परिचित का निकला। पुलिस को आशंका है कि अब्दुल ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए फर्जी शिकायत की। इसमें अपने परिचित का नंबर लिख दिया।Screenshot 20250410 175451 Chrome2

दोस्त ने परिवार को किया था फोन
अब्दुल रशीद के घर पर पड़ोसियों ने रविवार सुबह ताला लगा देखा। उन्हें लग रहा था कि परिवार कहीं घूमने गया होगा। मृतका के परिजन ने बताया कि अब्दुल के दोस्त ने मंगलवार रात 10:15 बजे कॉल किया। अब्दुल के बारे में पूछा। उसके बारे में जानकारी से इंकार करने पर काल काट दिया। एक घंटे बाद पड़ोसी का फोन आया। बाद में पुलिस ने हत्या की जानकारी दी।

 

[yop_poll id="10"]
Show More

mohd Mohsin

Jurnalist,(Editor)आगरा ,उत्तर प्रदेश
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!