A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजालौन

बाबा साहब की जयंती पर शोभायात्रा में ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं बहुत धूमधाम से मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती*

बाबा साहब की जयंती पर शोभायात्रा में ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं बहुत धूमधाम से मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती
IMG 20250414 WA0094
जगम्मनपुर (जालौन)- डॉ अंबेडकर को भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में जाना जाता है! वे एक महान विधिवेत्ता ,समाज सुधारक और दलित समुदाय के अधिकारों के प्रबल पैरोकार थे! उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक भेदभाव खत्म करने और समानता स्थापित करने के लिए समर्पित किया !

तुलाराम वकील जी ने माल्यार्पण कर संबोधित करते हुए कहा कि “डॉक्टर साहब का सपना था एक ऐसा भारत जहां जाति धर्म और वर्ग के आधार पर किसी के साथ भेदभाव ना हो उन्होंने कहा था शिक्षित वनों संगठित रहो और संघर्ष करो हर भारतीय को समानता और न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया!”

जयंती पर शोभायात्रा जगम्मनपुर से चलकर बेनीपुरा, उदोतपुरा से चलकर हमीरपुरा फिर शिवगंज तक शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों शोभायात्रा में हिस्सा लिया !

जगम्मनपुर में उनकी जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र पांडे, बृजेश प्रजापति, रवि मिश्रा, भानु प्रताप( प्रधान उदोतपुरा ) हरेंद्र चंदेल,रोहित मिश्रा, नरेंद्र सिंह टिप्पे, सागर सोनी, तुलाराम निषाद, सुनील निषाद (प्रधान हमीरपुरा), मुकेश गौतम, अनुज गौतम, सत्यवान दोहरे, अनुज दोहरे, मोहित दोहरे, सहित बड़ी संख्या में सभी ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया

Back to top button
error: Content is protected !!