A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तराखंड

डोईवाला मे अम्बेडकर सन्देश यात्रा का आयोजन

बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी जयंती के अवसर पर डोईवाला मे वाल्मीकि समाज ने सन्देश यात्रा का आयोजन किया

IMG 20250414 173910

IMG 20250414 173803

IMG 20250414 WA0021 1

IMG 20250414 123236 1
भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती पर सन्देश यात्रा का आयोजन किया गया
डोईवाला देहरादून उत्तराखंड

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ द्वारा नगर पालिका परिषद डोईवाला द्वारा अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष मे एक सन्देश यात्रा का आयोजन किया गया
इस दौरान कार्यकर्ताओ ने ट्रेक्टर पर बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी , महात्मा ज्योतिबा फुले जी और बहुजन क्रान्ति कारी बिरसा मुंडा जी की फोटो को खूबसूरत ढंग से फूलो से सजाया हुआ था। इस दौरान नगर पालिका परिषद से सभी कार्यकर्ता मोटर साइकिल पर सवार होकर हाथ मे बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के झंडे लेकर और जय भीम के नारे लगाते हुए नगर पालिका प्रांगण से रवाना हुए यह यात्रा डोईवाला चौक, मिल बाजार, राजीव नगर, केशपुरी, ऋषिकेश रोड होते हुए नगर पालिका मे सम्पन्न हुई
इस सन्देश यात्रा का शुभ आरम्भ डोईवाला विधानसभा के अध्यक्ष श्री बृजभूषण गैरोला जी द्वारा रिबन काटकर किया गया
सभी कार्यकर्ताओ द्वारा पहुंचे विशिष्ट मेहमानों का पुष्प माला और शाल पहनाकर स्वागत किया गया
इस मोके पर मुख्य अतिथि श्री बृजभूषण गैरोला जी ने सभी कार्यकर्ताओ को भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती की शुभकामनायें दी इस कार्यक्रम के संयोजक श्री राजेश मंचल ने इस दौरान कहा कि बाबा साहब का नारा शिक्षित रहो संगठित रहो संघर्ष करो का नारा घर घर तक पहुंचाने के लिए बहुजन समाज को जगाने के लिए यह अम्बेडकर सन्देश यात्रा का आयोजन किया गया है
इस सन्देश यात्रा का कई इलाकों मे स्वागत किया गया कही ठन्डे पानी से और कही हलवे का प्रसाद बाँट कर स्वागत किया गया

इस मोके भाजपा नेता विक्रम सिंह नेगी सभासद अमित कुमार, सभासद अनुज कुमार, भाजपा नेता मनोज नौटियाल, जीतेन्द्र कुमार, सुनील प्रधान, एडवोकेट सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, सुरेन्द्र मंचल, नीरज कुमार, राजु लोट, अशोक मचल,वीरू गोडियाल, चंद्रपाल चावरियां, सौरभ राजोरिया, नरेश कुमार सूरज घाघट, सुरेखा, रीना अंजना,नीशू शिवानी, सोमा देवी,मोहित पवार, बिजेंद्र सचिन लोट, अंकित निखिल, राहुल,मोहित आदि मौजूद थे,.।

Back to top button
error: Content is protected !!