A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने लाठी डंडे से व्यापारी को पीटा

UP मे लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र की एलआरपी इलाके मे व्यापारी जगदीश की दबंगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। दबंगों ने डंडों से व्यापारी को पीटा। पीटते-पीटते डंडे तक टूट गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

गांव छाउछ निवासी जगदीश कुमार ने बताया कि वह सुबह करीब 7.50 बजे दुकान खोल रहे थे। इसी दौरान रोहित, राजेश वर्मा, उसका पुत्र निवासीगण चादांमाऊ पुरवा थाना फरधान और अनुज वर्मा निवासी छाउछ ने आकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उक्त लोगों से पुराना जमीन विवाद चल रहा है। इसी बात की रंजिश के चलते उक्त लोगों ने घटना को अंजाम दिया।

उत्तर प्रदेश बहराइच से प्रखर तिवारी की रिपोर्ट

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!