A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यनागपुरमहाराष्ट्रसबसे हाल की खबरें

महाराष्ट्र राज्य में राशन वितरण दुकानदारों का कमीशन बढ़ाया जायेगा

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: महाराष्ट्र राज्य मे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन वितरण करने वाले दुकानदारों को मिलने कमीशन 20रूपय प्रति क्विंटल बढ़ाया जायेगा। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री अजित पवार जी की अध्यक्षता मे हुई बैठक में राशन वितरण दुकानदारों का कमीशन 150 रूपय से बढ़ाकर 170 रूपय किये जाने का निर्णय लिया गया। जानकारी के अनुसार बैठक में केंद्र द्वारा अनुमोदित और नैफेड के द्वारा उपलब्ध दह आवश्यक वस्तुओं की बिक्री को राशन दुकानों के माध्यम से अनुमति देने का भी।फैसला किया गया है। इस बैठक में मुंबई एवं ठाणे क्षेत्र मे राशन वितरण कार्यालयों को पुनर्गठित करने का निर्णय लिया गया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक कार्यालय होना चाहिए। नये पुनर्गठन के बाद ठाणे और मुंबई मे एक सर्कल कार्यालय और पांच नये राशन वितरण केंद्र बनाए जायेंगे। इससे मुंबई और ठाणे के क्षेत्रों में शहरी आपूर्ति प्रणाली को और भी अधिक योग्य बनाने मे मदद मिलेगी। केंद्र सरकार के अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम के गोदामों से राशन की दुकानों तक अनाज की आपूर्ति करने के लिए एक प्रभावी तंत्र है। नागरिक आपूर्ति विभाग इस प्रणाली को और ज्यादा कुशल बनाने के लिए इस दिशा में काम कर रहा है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!