
आर.जी.एस.ए. योजना के अंतर्गत लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न
बरेली। पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान प्रिंट उत्तर प्रदेश के द्वारा उपनिदेशक पंचायत बरेली मंडल बरेली के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त विकास के 10 लाइन डिपार्मेंट के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रमाण पत्र वितरण के साथ श्री कान्हा श्याम रिजॉर्ट पीलीभीत बाईपास पर संपन्न हुआ
। जिसमें ब्लॉक स्तरीय समिति के सदस्यों के प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायत विकास योजना, पंचायत उन्नयन सूचकांक एवं सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण विषय पर डी.पी.आर.सी. डॉक्टर नवनीत शेखर सिंह, राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर, अशोक कुमार सिंह ने विभिन्न विधियों द्वारा पीपीटी आदि के माध्यम से उदाहरण देते हुए प्रशिक्षण दिया। समापन सत्र पर प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उपनिदेशक पंचायत महेंद्र सिंह एवं जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर ने कहा कि जनपद में अब सामूहिक सहभागिता से पंचायत उन्नयन सूचकांक द्वारा ग्राम पंचायत की ग्रेड का आंकलन होगा। आयोजक उपनिदेशक पंचायत महेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न बिंदुओं पर महत्वपूर्ण चर्चा की। मास्टर ट्रेनर अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा सतत विकास लक्ष्य पर चर्चा करते हुए उसके स्थानीयकरण के साथ नौ थीम पर उदाहरण देते हुए पीपीटी के माध्यम से कम लागत बिना लागत की गतिविधियों पर चर्चा की। मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार सिंह ने पंचायत उन्नयन सूचकांक पर चर्चा करते हुए पोर्टल की विस्तार से जानकारी दी। डी.पी.आर.सी. संभल से आए सीनियर मैनेजर डॉक्टर नवनीत शेखर सिंह ने ग्राम पंचायत विकास योजना की प्रक्रिया को समझाते हुए उसके महत्व को समझाया। अंत में राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से विकास खंड स्तरीय समिति के सदस्य खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, वन रेंज अधिकारी, एस.एच.ओ. पुलिस, एडीओ पंचायत, कृषि, आई.एस.बी., समाज कल्याण, सीडीपीओ, खंड प्रेरक, मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह आदि ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण लिया।