A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

राष्ट्रगान के दौरान कुर्सी पर बैठे शिक्षक को निलंबित किया गया

जिला संवाददाता

राष्ट्रगान के दौरान कुर्सी पर बैठे शिक्षक को निलंबित किया गयाScreenshot 2024 1007 002955 3

 

एक शिक्षक गुलजार अहमद को राष्ट्रगान के दौरान कुर्सी पर बैठे रहने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान उनका वीडियो बनाकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई थी। जांच में शिकायत सही पाई गई, और प्रधानाध्यापिका और शिक्षकों ने भी इसकी पुष्टि की। गुलजार अहमद को बीईओ की जांच और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के बयान पर निलंबित किया गया और उन्हें प्राथमिक विद्यालय नाथपुर अतरौली में संबद्ध कर दिया गया। इस दौरान शिक्षक ने दावा किया कि वह दिव्यांग हैं और स्कूटी से गिरने के कारण घुटने में चोट आई थी, फिर भी खड़े होने का प्रयास किया था। इसके साथ ही, प्राथमिक विद्यालय रोरावर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका जैबुन निशां को भी निलंबित किया गया, क्योंकि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति 224 के मुकाबले केवल 14 थी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!