उत्तर प्रदेशबस्ती

क्षेत्राधिकारी सदर बस्ती द्वारा अनैतिक देह व्यापार संलिप्त 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

बस्ती उत्तर प्रदेश

देह व्यापार करने वाले इन लोगो पर मुकदमा हुआ दर्ज बस्ती जिले के क्षेत्राधिकारी सदर जनपद बस्ती द्वारा प्राइवेट मकान मे चल रहे अनैतिक देह व्यापार को छापा मारकर 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह के पर्यवेक्षण/ निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर जनपद बस्ती सत्येन्द्र भूषण तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार संलिप्त 05 नफर पुरूष व एक नफर महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर बाद विधिक कार्यवाही अभियुक्तों को मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है । 

पुलिस ने अभियुक्त शिवमूरत चौधरी पुत्र स्व0 रामप्रसाद निवासी रानीपुर थाना नगर जनपद बस्ती उम्र करीब 55 वर्ष, अम्बुज पटेल पुत्र विशुनदेव चौधरी निवासी महेनिया थाना महुली जनपद संतकबीर नगर उम्र करीब 24 वर्ष, राजू यादव पुत्र स्व0 तेजू यादव निवासी दुवखरा थाना नगर जनपद बस्ती उम्र करीब 22 वर्ष, रामकरन पुत्र रामलाल निवासी कोठवा भरतपुर थाना नगर जनपद बस्ती उम्र करीब 48 वर्ष, हिमेश त्रिपाठी पुत्र रविन्द्र त्रिपाठी निवासी मनैतापुर थाना बेलहरकला जनपद संतकबीर नगर उम्र लगभग 20 वर्ष, रेनू पत्नी रंजीत निवासी भूंवर निरंजन थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र करीब 42 वर्ष के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज।

 दिनांक 16.04.2025 को क्षेत्राधिकारी सदर को जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास एक दो मंजिला मकान में अनैतिक देह व्यापार होता है, जहाँ पर लड़कियाँ महिलाये व पुरुष धन को अर्जित करने के लिये रुपया लेकर अनैतिक देह व्यापार करती है तथा उक्त कार्य हेतु बाहर से भी महिलाये व पुरुष आते है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा पुलिस टीम के साथ उक्त दो मंजिला मकान के पास मौके पर पहुचे, उक्त सूचना के सम्बन्ध मे आस पास के लोगों से जानकारी की गयी तो घटना को तस्दीक किये परन्तु मोहल्ला व आस पड़ोस होने के कारण भलाई बुराई के कारण गवाही हेतु तैयार नही हुये कि क्षेत्राधिकारी सदर, बस्ती मय हमराही महिला, पुरुष कर्मचारीगण के मकान का गेट खोलकर एकाएक पुलिस बल के साथ छापा मारा गया तो 1. शिवमूरत चौधरी पुत्र स्व0 रामप्रसाद निवासी रानीपुर थाना नगर जनपद बस्ती उम्र करीब 55 वर्ष,2. अम्बुज पटेल पुत्र विशुनदेव चौधरी निवासी महेनिया थाना महुली जनपद संतकबीर नगर उम्र करीब 24 वर्ष,3. राजू यादव पुत्र स्व0 तेजू यादव निवासी दुवखरा थाना नगर जनपद बस्ती उम्र करीब 22 वर्ष,4. रामकरन पुत्र रामलाल निवासी कोठवा भरतपुर थाना नगर जनपद बस्ती उम्र करीब 48 वर्ष 5. हिमेश त्रिपाठी पुत्र रविन्द्र त्रिपाठी निवासी मनैतापुर थाना बेलहरकला जनपद संतकबीर नगर उम्र लगभग 20 वर्ष 6. रेनू पत्नी रंजीत निवासी भूंवर निरंजन थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र करीब 42 वर्ष अन्दर कमरे मे मौजूद मिले, पकडे गये शिवमूरत चौधरी पुत्र स्व0 रामप्रसाद निवासी रानीपुर थाना नगर जनपद बस्ती उम्र करीब 55 वर्ष व अम्बुज पटेल पुत्र विशुनदेव चौधरी निवासी महेनिया थाना महुली जनपद संतकबीर नगर उम्र करीब 24 वर्ष । शिवमूरत द्वारा स्वयं को मकान का मालिक तथा अम्बुज को अपना हिस्सेदार बताया तथा जिनके द्वारा बताया गया कि यहां पर हमलोगों द्वारा महिलाओं / लड़कियो को तथा ग्राहको को प्रेरित करके बुलाया जाता है तथा देह व्यापार किया जाता है । यह भी बताये कि हमलोग महिलाओं / लड़कियों के देह व्यापार से अर्जित धन को मकान का किराया व लड़कियों का हिस्सा देने के बाद जो पैसा बचता है उसे आपस में आधा-आधा बांट लेते हैं तथा उस पैसे से अपने तथा अपने परिवार का जीवनयापन करते हैं तथा इस मकान का प्रयोग देह व्यापार के लिये किया जाता है।

   कमरे की तलाशी के दौरान एक बोरी में कण्डोम (निरोध) के 9 डब्बे मिले तथा 1-मोबाइल 22 अदद, 2-रूपया 40280/ नगद 3-एक अदद डी0बी0आर0 4- 03 अदद QR कोड़, 5- 13 नीली व 16 पीली पर्चियां(टोकन पर्ची), 6- 08 अदद इस्तमाल शुदा कण्डोम बरामद हुआ । उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 140/2025 धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधि० 1956 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

पुलिस ने मोबाइल 22 अदद, रूपया 40280/ नगद

3-एक अदद डी0बी0आर0, 03 अदद QR कोड़

5- 13 नीली व 16 पीली पर्चियां(टोकन पर्ची), 8 अदद इस्तमाल शुदा कण्डोम बरामद किया।

गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम मे सत्येन्द्र भूषण तिवारी क्षेत्राधिकारी सदर जनपद बस्ती,- उ0नि0 चन्द्रकांत पाण्डेय SOG प्रभारी जनपद बस्ती, हे0का0 रमेश यादव,हे0का0 अभय उपाध्याय,हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0का0 इरशाद खान, का0 शिवम यादव, का0 चन्दन SOG जनपद बस्ती, म0का0 विभा सिंह पुलिस कार्यालय बस्ती, म0का0 नीलम यादव पुलिस कार्यालय बस्ती, म0का0 प्रिया सिंह पुलिस कार्यालय बस्ती, म0हे0का0 मधु सिंह पुलिस कार्यालय बस्ती, म0हे0का0 नीलम शुक्ला पुलिस कार्यालय बस्ती, म0का0 अन्नपूर्णा पुलिस कार्यालय बस्ती शामिल रही।


Discover more from Vande Bharat Live Tv News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Back to top button
error: Content is protected !!