A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अपहरण की गई किशोरी की बरामदगी न होने पर भड़के ग्रामीण, थाने में किया हंगामा

पीलीभीत। एक गांव से बृहस्पतिवार शाम किशोरी के अगवा होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शहर के एक प्रतिष्ठ टायर व्यापारी के भतीजे पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों में हंगामा किया। कार का पीछा कर तोड़फोड़ भी की। हालांकि चालक कार लेकर भाग। 12 घंटे तक किशोरी की बरामद की न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को सुनगढ़ी थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (15 वर्ष) बृहस्पतिवार शाम शौच के लिए निकली थी। ग्रामीणों ने गांव के निकट दिखे एक व्यापारी पर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए कार का पीछा किया। इस दौरान कार में तोड़फोड़ भी की गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग देर रात सुनगढ़ी थाने पहुंचे। घटना के बाद पुलिस सकते में आई। एसपी अविनाश पांडे, एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी सहित अफसर रात को ही सुनगढ़ी पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी की। किशोरी के परिजन और ग्रामीणों को आरोप था कि कार सवार युवक किशोरी को अगवा कर ले गया। वह शहर के एक व्यापारी का भतीजा है। कार नंबर भी पुलिस को बताया। घटना के बाद व्यापारी पक्ष से भी कई व्यापारी नेता व अन्य लोग थाने और उसके बाहर चक्कर काटने लगे। इधर 12 घंटे बाद भी किशोरी की बरामदगी न होने पर शुक्रवार करीब 11 बजे ग्रामीण फिर एकत्र होकर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों को कहना था कि कार नंबर और आरोपी के बारे में बताने के बाद भी पुलिस किसी को नहीं पकड़ सकी है।

Back to top button
error: Content is protected !!