A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

रज्जू भैया सरस्वती विद्यालय में मनाया गया वार्षिकोत्सव

प्रो राजेंद्र सिंह ( रज्जू भैया ) सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होता हैं छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास~ गिरीश चंद्र यादव
राज्य मंत्री ने विद्यालय के लिए कबड्डी खेल के लिए सुविधा सामग्री तथा विद्यालय मानक के अनुसार शौचालय देने की घोषणा

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम मे छात्राओं ने प्रस्तुत किए मनमोहक कार्यक्रम
मुख्य वक्ता के रूप मेंअध्यक्ष भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश श्री कंचन सिंह जी ने अपने बातों में शिक्षा के महत्व विद्यालय पद्धति की आज के बारे में विस्तार से जानकारी दी इस वार्षिकोत्सव मे प्रेरक उपस्थित के रूप में कुंवर हरिवंश सिंह पूर्व सांसद ने अपनी बातों में शिशु मंदिर विद्यालय के छात्राओं के प्रदर्शन अनुशासन की तारीफ की

शाहगंज जौनपुर बैंकर्स कॉलोनी अयोध्या मार्ग पर स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया )सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव का सफलतापूर्वक आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार माननीय गिरीश चंद्र यादव जी अपने उदबोधन में विद्यालय की छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम व अनुशासन की तारीफ करते हुए कहा कि इस विद्यालय में बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है उन्होंने कहा कि मैं बच्चों के लिए कबड्डी के लिए खेल की सुविधा खेल के संसाधन उपलब्ध कराऊंगा साथी मानक के अनुरोध शौचालय भी दूंगा आपको बता दें कि दोनों सुविधाओं की घोषणा करते ही अभिभावकों ने जोरदार तालियां बजाकर उनका आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में विद्यालय में आए माननीय मुख्य अतिथि के साथ ही गणमान्य बंधुओं का विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।

सभी का आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने किया वही कार्यक्रम का संचालन हृदय नारायण तिवारी पूर्व प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर आजमगढ़ ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्रीओम प्रकाश जायसवाल प्रबंधक श्री दिनेश सिंह जी और सम्मानित बंधु दिनेश जायसवाल अनिल मोदनवाल हनुमान प्रसाद अग्रहरी श्री राम आचार्य प्रदीप जायसवाल अजय सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध सोधी ने उपस्थित दर्ज कराई। पूरे समारोह के बीच-बीच बच्चों के आकर्षक कार्यक्रम देखते हुए तालियां बजाकर उनका वर्णन किया। विशेष करके कथक नृत्य आरंभ है प्रचंड चौधरी नगाड़े संग ढोल बाजे गीतों पर छात्राओं ने डांस कर सभी का मन मोह लिया वही दहेज पर आधारित नाटक में सभी की आंखों में आज कुछ लगने पर मजबूर कर दिए सभी को दहेज न लेने के लिए किस नाटक के माध्यम से छात्राओं ने प्रेरित किया।

उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय के वार्षिकोत्सव की जमकर तारीफ की।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार की प्रतीका सिंह, शिखा सिंह, स्वाती शर्मा, आकांक्षा, प्रतिमा, श्वेता यादव, प्राची के साथ ही अरुण कुमार मिश्र, तेज बहादुर वर्मा, अनूप पांडेय, दीपक चौहान, विनोद शास्त्री ,सुनील ओझा, नागेन्द्र सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

[yop_poll id="10"]
Show More

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!