A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरे

शासन की लाख कोशिशों के बाद भी पात्र लोगों का नहीं बन पाया राशनकार्ड

उच्च अधिकारियों का गुमराह करता पूर्ति विभाग

शाहगंज जौनपुर। लक्ष्य पूरा हो जाने से पूर्ति विभाग शाहगंज ने पात्रों का राशन कार्ड बनाने से हाथ खड़ा कर लिया है। और लक्ष्य होने पर वरीयता के आधार पर मांग पूर्ण की जायेगी जैसे गैर जिम्मेदाराना लिखित मौखिक जवाब पूर्ति कार्यालय के अधिकारी लगा कर इतिश्री कर रहे हैं। ज्ञात हो कि नया राशन कार्ड हेतु
तीन वर्ष पूर्व आवेदित आवेदन जिनका 30 रुपए सरकारी शुल्क राशन कार्ड पावती रसीद के नाम देय होता है।लेकिन पूर्ति विभाग शाहगंज के जिम्मेदार के पास भी कोई जवाब नहीं है कि आखिर वैधता कैसे समाप्त हो जाती है और राशन कार्ड जारी नही हो पाता।

राशन कार्ड बनवाने के लिए गरीब एवं पात्र भटक रहे हैं। वहीं पूर्ति कार्यालय शाहगंज का चक्कर लगा रहे हैं।
कई बार आवेदन करने के बाद भी राशन कार्ड हेतु पात्र का राशन कार्ड तीन वर्षों में नहीं बन सका। कार्ड के लिए वह हजारों रुपये किराये के तौर पर खर्च कर दिए, मगर सफलता नहीं मिली। जबकि कार्यालय में राशन कार्ड हेतु पात्र व्यक्तियों के साथ अशोभनीय जवाब के माध्यम से गुमराह कर दिया जाता है। संपूर्ण समाधान दिवस हो या फिर सीएम हेल्पलाइन या जनसुनवाई पर मांग एवं शिकायत, पूर्ति कार्यालय शाहगंज के पूर्ति निरीक्षक एवं सक्षम अधिकारियों द्वारा एक वर्ष से अधिक समय से मात्र एक निस्तारित आख्या लगा दिया जाता है, कि जौनपुर के नगरी क्षेत्र में अधिकतम परिवार के सदस्यों की संख्या 221812 अर्थात 64.46 प्रतिशत अनुमन्य है। और वर्तमान में सदस्यों की संख्या 221821 अर्थात 64.46 प्रतिशत हो गई है जो अनुमन्य संख्या से अधिक है। लक्ष्य होने पर वरीयता के आधार पर मांग पूर्ण की जाएगी। पात्र को सूचित कर दिया गया है, की अपना डॉक्यूमेंट लाकर विभाग में जमा कर दें। क्या एक वर्ष से कोई राशन कार्ड जारी नहीं हुआ

[yop_poll id="10"]
Show More

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!