A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*मुर्गी फार्म में चल रही अवैध गन फैक्ट्री का खुलासा,मोतिहारी पुलिस ने 4 बदमाशों को पकड़ा, भारी मात्रा में हथियार और मशीनें जब्त*

*मुर्गी फार्म में चल रही अवैध गन फैक्ट्री का खुलासा,मोतिहारी पुलिस ने 4 बदमाशों को पकड़ा, भारी मात्रा में हथियार और मशीनें जब्त*

          प्रेस विज्ञप्ति 
       मोतिहारी जिला, बिहार 

मुर्गी फार्म में चल रही अवैध गन फैक्ट्री का खुलासा,मोतिहारी पुलिस ने 4 बदमाशों को पकड़ा, भारी मात्रा में हथियार और मशीनें जब्त

         *खबरें विस्तार से,*

मोतिहारी पुलिस ने पालनवा थाना क्षेत्र में स्थित एक मुर्गी फार्म के आड़ में चल रही अवैध गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान चार मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात को मिली गुप्त सूचना के बाद रक्सौल एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।जहां टीम ने 12 घंटे के ऑपरेशन में फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। पहले फैक्ट्री के दो मास्टरमाइंड पंकज सिंह और राजेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया। फिर उनकी निशानदेही पर पुलिस ने छपरा और मुंगेर से दो अन्य मास्टरमाइंड अमिताभशर्मा और मोहम्मद नौयर आलम को भी पकड़ा।
पुलिस ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस और हथियार बनाने की मशीनें बरामद की हैं।जांच में पता चला है कि यह गन फैक्ट्री पिछले एक साल से सक्रिय थी। मुर्गी फार्म सिर्फ एक कवर था। नौयर आलम और अमिताभ शर्मा फैक्ट्री के टेक्निकल एक्सपर्ट थे। ये हथियार बनाने में माहिर थे और कुशल कारीगर भी जुटाते थे। यहां बने हथियारों की सप्लाई बिहार के कई जिलों में की जाती थी।

   *पुलिस टीम को किया जाएगा सम्मानित*

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। इनके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

Vande Bharat live tv news,Nagpur 
            Editor 
 Indian council of Press,Nagpur 
          Journalist 
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat 
no.201,Harmony emporise Payal - 
pallavi society new  Manish Nagar 
somalwada nagpur -440015
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!