A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बिहार सरकार की शराबबंदी नीति को सख्ती से लागू करने की दिशा में गोविंदपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है

घर से शराब मामले में पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

गोविंदपुर: बिहार सरकार की शराबबंदी नीति को सख्ती से लागू करने की दिशा में गोविंदपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है जहां घर से शराब मामले में पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है.IMG 20250420 WA0060 एएसआई सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया की थानाध्यक्ष के निर्देश पर थाना क्षेत्र अंतर्गत कठवन गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया था जिसमें घर से भारी मात्रा में निर्मित व अर्द्ध निर्मित शराब बरामद किया गया है. छापेमारी का नेतृत्व गोविंदपुर थाना के एएसआई सुरेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया. पुलिस ने कठवन गांव निवासी योगी मांझी के घर पर छापा मारा, जहां से लगभग 1000 लीटर मीठा घोल और 40 लीटर निर्मित महुआ शराब बरामद की गई. शराब मिलते ही मौके पर योगी मांझी और उसकी पत्नी मधुबाला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया और साथ में पकड़कर थाना लाया गया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी. दोनों आरोपियों के विरुद्ध शराब निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Back to top button
error: Content is protected !!