महाराष्ट्र सरकार पहलगाम में हुए आतंकी हमला में महाराष्ट्र के मृतकों के परिवार को पचास-पचास लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी।
पहलगाम आतंकी में मारे गए लोगों के परिवारों को महाराष्ट्र सरकार पचास-पचास लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी।मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया।
मीनाक्षी विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई महाराष्ट्र सरकार पहलगाम में हुए आतंकी हमला में महाराष्ट्र के मृतकों के परिवार को पचास-पचास लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी।
मुंबई/महाराष्ट्र : पहलगाम आतंकी में मारे गए लोगों के परिवारों को महाराष्ट्र सरकार पचास-पचास लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी।मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। कैबिनेट की बैठक में सभी मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी गई।मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के बच्चों की शिक्षा और रोजगार पर ध्यान देगी। फडणवीस ने स्पष्ट किया। उन मृतकों के प्रत्यक्ष उत्तराधिकारियों को सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया है। जिनके परिवारों को रोजगार संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।फडणवीस ने अपने विशेषाधिकार के तहत संतोष जगदाले की बेटी को नौकरी देने का ऐलान किया है। फडणवीस के इस ऐलान से पहले बारामती की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा था कि असावरी जगदाले को महाराष्ट्र दिवस 1 मई को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। उन्हें राज्य द्वारा सरकारी नौकरी दी जाए। सीएम फडणवीस ने कहा कि सरकार ने उन्हें नुकसान से उबरने और उनके जीवन को फिर से बनाने में मदद करने का वादा किया है। संतोष जगदाले को आतंकियों ने उनकी बेटी की आंखों के सामने गोली मारी थी। बेटी ने पिता की अंतिम विदाई में खून से सने कपड़े पहने थे। इसके साथ पिता मुखाग्नि दी थी।जम्मू और कश्मीर में हुए पहलगाम हमले में पुणे के निवासी संतोष जगदाले सहित 26 लोगों की मौत हो गई। इस दुखद घटना ने जगदाले परिवार को तबाह कर दिया है, क्योंकि कमाने वाले के चले जाने से उनकी आजीविका को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने हाल ही में जगदाले और कौस्तुभ गणबोटे के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और इस कठिन समय में अपनी संवेदनाएं और समर्थन व्यक्त किया। इस आतंकी हमले में महाराष्ट्र के छह लोगों की मौत हुई है। हमले के बाद वहां फंसे पर्यटकों को लेने के लिए सरकार के मंत्री गिरीश महाजन और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वहां पहुंचे थे।कश्मीर के पहलगाम की घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार भी यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। राज्य के पर्यटन विभाग ने निर्णय लिया है कि वह अपने सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा रक्षक तैनात करेंगा। उसके लिए महाराष्ट्र पर्यटन सुरक्षा बल (पर्यटन मित्र) का गठन करेगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर महाबलेश्वर महोत्सव में इसकी शुरुआत कर रही है। पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव अतुल पाटणे का कहना है कि पर्यटन विभाग का यह कदम पर्यटकों की सुरक्षा कवच के रूप में काम करेगा। इससे पर्यटन स्थलों पर विश्वास का माहौल बनेगा।
आगरा में दिनांक 27/04/2025 को श्रीमती प्रतिभा सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आगरा व्दारा जिला महिला चिकित्सालय, आगरा का औचक निरीक्षण किया।
29/04/2025
आगरा में मंडलायुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में आगरा स्मार्ट सिटी की 37 वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई।
29/04/2025
आगरा में 27 वर्षीय युवक जूते के कारीगर ने छत के कुंडे से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर दी।
29/04/2025
LDA के जनसूचना अधिकारी पर ₹25,000 का जुर्माना, विभाग बोला ‘हमें फर्क नहीं पड़ता’
29/04/2025
पंजाब के पानी को लेकर CM मान की दो टूक, भाजपा पर भी साधा निशाना
29/04/2025
नव पदस्थ पिथौरानव पदस्थ पिथौरा वन परिक्षेत्र प्रभारी रेंजर सालिक राम डडसेना एक्शन मोड में।बुंदेली वृत के आधे हिस्से में बेजा कब्ज को हटाया गया। वन परिक्षेत्र प्रभारी रेंजर सालिक राम डडसेना एक्शन मोड में।बुंदेली वृत के आधे हिस्से में नव पदस्थ पिथौरा वन परिक्षेत्र प्रभारी रेंजर सालिक राम डडसेना एक्शन मोड में।बुंदेली वृत के आधे हिस्से में बेजा कब्ज को हटाया गया। कब्ज को हटाया गया।
29/04/2025
भगवान परशुराम की जयंती समारोह भव्य रूप से मनाई गई
29/04/2025
कल अक्षय तृतीया के दिन छिंदवाड़ा जिले के विभिन्न ब्लाकों में होगा सामूहिक विवाह का आयोजन
29/04/2025
छिंदवाड़ा पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के सांसद का जन्मदिन मनाया गया
29/04/2025
मुंबई पुलिस ने साइबर ठगी रैकेट का 30 करोड़ की ठगी में पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!