
” संविधान बचाओ पैदल यात्रा में गया जिला से सैकड़ों की संख्या में कॉंग्रेसजन शामिल हुए ”
अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के आह्वान पर पटना के प्रदेश कॉंग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम से विशाल संविधान बचाओ पैदल यात्रा निकाला जो राजापुर पुल होते हुए देशरत्न भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद समाधि स्थल पर समाप्त हुई।
संविधान बचाओ पदयात्रा मे गया जिला से शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली गया जिला कॉंग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष उदय मांझी, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, युगल किशोर सिंह, टिंकू गिरी, अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, ज्ञानेन्द्र शिशु, शिव कुमार चौरसिया, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, मोहम्मद नवाब अली, साहिल गुप्ता, मोहम्मद समद, सोहन प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, प्रिय रंजन डिम्पल, विनोद उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, प्रद्युम्न दुबे शशांक भूषण, उदय शंकर पालित, ओंकार नाथ सिंह, विद्या शर्मा, आदि अपने अपने हाथों में जय बापू, जय भीम, जय संविधान के तख्ती और पार्टी झंडा लिए संविधान बचाओ, देश को सशक्त बनाओ, कॉंग्रेस पार्टी जिंदाबाद, मल्लिका अर्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों को बुलंद करते हैं देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के समाधि स्थल तक पहुंचे।
नेताओ ने कहा कि मोदी सरकार संविधान से छेड़छाड़ एवं संवैधानिक संस्थाओं को पालतू तोता बनाने को आतुर हैं, लेकिन विश्व लोकतंत्र के इकलौता महा नायक, कॉंग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विगत कई महीनों से अपने हाथ में संविधान लेकर सम्पूर्ण देश में संविधान को अक्षुण्ण रखने का संदेश दे रहे हैं।
संविधान बचाओ पदयात्रा का नेतृत्व बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रभारी राष्ट्रीय सचिव देवेन्द्र यादव सहित सभी वरिष्ठ नेता कर रहे थे।
भवदीय
विजय कुमार मिट्ठ
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़