A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

चौपाल लगाकर पुलिस ने जनता से किया संवाद

जिला संवाददाता

चौपाल लगाकर पुलिस ने जनता से
किया संवादScreenshot 2024 0418 160650 2 4

इगलास। क्षेत्र के गांव हस्तपुर, लालपुर व कस्बा बेसवां में पुलिस ने चौपाल लगाकर जन सामान्य से अच्छे संबंध बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक देहात के नेतृत्व में संवाद किया। गांव हस्तपुर में लगाई गई जन चौपाल में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन, सीओ महेश कुमार, इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने लोगों से उनकी समस्याओं को सुना। सुनने के साथ ही पुलिस से क्या अपेक्षाएं हैं इस बात को जाना। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को बताया कि शासन व प्रशासन के निर्देश हैं कि जनता व पुलिस के मध्य अच्छे संबंध रखने चाहिए। क्षेत्र में कोई आपराधिक गतिविधियां हैं तो यह सूचनाएं समय-समय पर पुलिस को मिलनी चाहिए। जिससे समयान्तर्गत निराकरण किया जाए। समाज में समरसता लाने के लिए आपरेशन जागृति, आपरेशन त्रिनेत्र, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई। जन सामान्य को भी अपराधियों के खिलाफ पुलिस की मदद में आगे आना चाहिए। इसके बाद गांव लालपुर में चौपाल लगाकर अधिकारियों ने संबाद करते हुए शासन व उच्चाधिकारियों की मंशा को स्पष्ट करते हुए बताया कि अपराध को रोकने में जन सामान्य व पुलिस एक दूसरे के पूरक हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!