A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जान लेवा हमले के तीन आरोपित भेजे जेल

जिला संवाददाता

जान लेवा हमले के तीन आरोपित भेजे जेलScreenshot 2024 0418 160650 2 4

 

गांव हस्तपुर निवासी अनुसूचित जाति के चंद्रपाल पर फरवरी में जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को जेल भेजा है। गांव हस्तपुर में तीन फरवरी को चंद्रपाल के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की गई थी। जिसमें वह घायल हो गया था। पीड़ित की पत्नी ने बच्चू, राजकुमारी, देवकी, बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना की विवेचना एसएसपी के आदेश से सीओ अतरौली द्वारा की जा रही है। सीओ सर्जना सिंह व सीओ महेश कुमार के निर्देशन में स्वाट टीम, कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। उन्होंने हमले में शामिल रहे प्रेम कुमार निवासी नगला हीरा सिंह मेंदू थाना हाथरस जंक्शन, विवेक निवासी ग्राम सोगना थाना हाथरस गेट तथा पिंकी निवासी हस्तपुर को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। सीओ ने बताया कि पिंकी का पति अमित कुमार दुष्कर्म के आरोप में जेल में हैं। उसकी जमानत नहीं हो पा रही है। पिंकी की जेल में दोनों आरोपितों से भेंट हुई थी। उसने दोनों के साथ मिलकर घटना का प्लान बनाया था।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!