A2Z सभी खबर सभी जिले कीनरसिंहपुरमध्यप्रदेश

कल 2मई 2025 को होगा लाडली लक्ष्मी उत्सव

⬛ कल 2 मई 2025,को होगा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव

राज्य शासन के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर 2 मई को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन सुबह 11 बजे से किया जायेगा। कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधिगण लाड़ली बालिकाएं एवं उनके अभिभावक लाड़ली क्लब की अध्यक्ष एवं सदस्य शामिल होंगे।

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम में लाड़ली बालिकाओं द्वारा स्वागत भाषण व सांस्कृति प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली बालिकाओं एवं कॉलेज में प्रवेशरत बालिकाएं जिन्हें प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है उन्हें भी सम्मानित किया जायेगा। लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण- पत्र वितरित किये जायेंगे। लाड़ली क्लब की सदस्य बालिकाएं अपने अनुभव सांझा करेंगी। प्रत्येक स्तर पर कार्यक्रम का संचालन लाड़ली बालिका द्वारा किया जायेगा

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!