
✍️अजीत मिश्रा ✍️
चाकू मारकर युवक की हत्या : आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बस्ती: चाकू मारकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बस्ती, 3 मई 2025। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़नी में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात में राजकुमार उर्फ दिलीप (37 वर्ष), पुत्र सत्यनारायण की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना 2 मई को रात लगभग 8 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल एंबुलेंस 108 से अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सत्यनारायण पुत्र रामलखन की तहरीर पर थाना नगर में मु.अ.सं. 96/25 धारा 103(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी बादल पुत्र रामकांत, निवासी बढ़नी को नगर पुलिस ने महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
हत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर एडिशनल एसपी ओम प्रकाश सिंह और सीओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है।










