
रायबरेली -रायबरेली जिले में सायंकाल अचानक मौसम के करवट बदल लेने से भीषण आंधी के साथ बिजली चमक के साथ साथ कहीं बारिश के होने से जनजीवन प्रभावित रहा ।कृषि का लगभग 80फीसदी कार्य कटाई व कतराई का पूर्ण हो चुका है किन्तु आम की पैदावार पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है। भीषण आंधी के प्रभाव से कच्चे आम जमीन पर झर जाने से जिले में आम की आवक पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।लगन का मौसम होने से तथा मौसम के मिजाज बिगड़ने से शादी कार्यक्रमो पर भी इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार।








