A2Z सभी खबर सभी जिले की

VIDEO: चलती स्कूटी बनी आग का गोला, मुरादाबाद में कांठ रोड पर मची अफरा-तफरी, लग गया जाम

मुरादाबाद के कांठ रोड पर चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी सवार समय रहते उतर गए जिससे उनकी जान बच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

GqQe1tSbsAAWfiL

GqQe1tLbAAAKoL5

GqQfAJHbYAADETdमुरादाबाद में स्कूटी में लगी आग – फोटो :मुरादाबाद के कांठ रोड पर चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में स्कूटी आग का गोला बन गई और आसपास अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते स्कूटी सवार उतर गया। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पुलिस अकादमी के पास हुई।

गुरहट्टी निवासी नरेंद्र कुमार स्कूटी से कांठ रोड स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे। जैसे ही वह अकादमी तिराहे पर पहुंचे तभी स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते उसमें आग लग गई। आग की लपटें उठते ही नरेंद्र जैन स्कूटी से कूद गए।राहगीरों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कुछ ही देर में वह जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। घटना के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई थी। पुलिस ने ट्रैफिक को नियंत्रित कर स्थिति सामान्य की। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

इससे पहले नगर निगम के गुलाबबाड़ी स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर में रविवार को अचानक आग लग गई थी। सेंटर में लगी आग की लपटों ने पलभर में ही कूड़े से अलग कर रखे गए विभिन्न प्रकार के मटेरियल के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया।निगम के अधिकारियों के मुताबिक गुलाबबाड़ी स्थित छोटी मंडी के पास बने एमआरएफ सेंटर में आसपास के क्षेत्रों का कूड़ा इकट्ठा होता है। इसके बाद यहां से कबाड़ को अलग किया जाता है। यहीं से प्लास्टिक, धातु, कागज और अन्य सामग्री को अलग कर उसे फिर से इस्तेमाल में लाने के लिए रिसाइकिलिंग के लिए भेजा जाता है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!