A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नशे में धुत कार सवारों ने महिलाओं को कुचला, एक की मौत, चार घायल

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र के गांव ढकिया ताल्लुके महाराजपुर में शनिवार रात शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बेबी सिंह कॉलोनी, थाना गजरौला निवासी जय मंडल पुत्र मनुमत मंडल की बारात गांव में आई थी। समारोह के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद नशे में धुत कार सवार युवकों ने भीड़ में खड़ी महिलाओं पर तेज रफ्तार कार चढ़ा दी। हादसे में 45 वर्षीय रेनू हलधर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत खटीमा (उत्तराखंड) अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में चार अन्य महिलाएं भी घायल हुई हैं, जिनका उपचार चल रहा है। चश्मदीदों के अनुसार, झगड़े के बाद आरोपी मौके से भागने लगे और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए महिलाओं को रौंद डाला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चूका बैरियर के पास से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ जारी है। घटना से आक्रोशित ग्रामीण रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर थाने पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!