A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सागा ग्रुप व अन्य सहकारी समितियों पर अब ईओडब्ल्यू का शिकंजा

नई दिल्ली | 12 मई 2025

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने सगा ग्रुप सहित कई सहकारी समितियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इन समितियों पर हजारों निवेशकों को फर्जी वादों के जरिए ठगने का आरोप है।

ईओडब्ल्यू के अनुसार, सागा ग्रुप, लालसा ग्रुप और वर्ल्ड ग्रोथ क्लब जैसी समितियों ने 2021 से 2023 के बीच सोशल मीडिया और एजेंटों के माध्यम से लोगों को आकर्षक रिटर्न का लालच देकर निवेश करवाया। निवेशकों को हर महीने निश्चित लाभ का वादा किया गया था, लेकिन समय के साथ ये भुगतान बंद कर दिए गए।

इन मामलों में करीब 25,000 निवेशकों से 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की आशंका जताई जा रही है। शिकायतों की संख्या बढ़ने पर ईओडब्ल्यू ने जांच तेज कर दी है और सगा ग्रुप सहित अन्य कंपनियों के निदेशकों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजे हैं।

ईओडब्ल्यू सूत्रों के अनुसार, इन समितियों ने लोगों को सोना, तांबा, लालच और अन्य स्कीमों का झांसा देकर निवेश करवाया। अब इन कंपनियों की संपत्तियों की जांच और जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!