A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर में रफ्तार का कहर; बारात जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को बेकाबू डंपर ने रौंदा, तीनों की मौत

हमीरपुर में रफ्तार का कहर; बारात जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को बेकाबू डंपर ने रौंदा, तीनों की मौत

हमीरपुर में रफ्तार का कहर; बारात जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को बेकाबू डंपर ने रौंदा, तीनों की मौतIMG 20250514 145830

 

 

हमीरपुर : जिले के बिवांर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया. बिवांर जलालपुर मार्ग पर सड़क हादसे में एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गई. तीनों युवक बाइक से किसी परिचित के शादी समारोह में जा रहे थे, तभी डंपर से टक्कर हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए डंपर को कब्जे में ले लिया है. तीन युवकों की मौत से परिजनों के घरों में कोहराम मचा हुआ है.

 

जानकारी के मुताबिक, कालपी नगर के राजेपुरम मोहल्ले निवासी राजा (22) पुत्र बलखंडी अपने मित्र शत्रुघन (27) पुत्र हरिराम और अमर (18) पुत्र माता प्रसाद के साथ मंगलवार रात बाइक से बिवांर थाना क्षेत्र के करगांव गांव में बारात में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान बांधुर गांव के स्टेट बैंक के पास मोड़ पर सामने से आ रहे तेज डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना में राजा की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि अमर और शत्रुघन गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया. जहां डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

 

 

चाचा गोपाल ने बताया कि बाइक राजा चला रहा था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि अमन और शत्रुघन की सदर अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई थी. शत्रुघन की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी. अन्य दोनों अविवाहित थे. तीनों मजदूरी करते थे. बांधुर खुर्द के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बैंक के पास सड़क में तेज घुमाव है और सड़क क्षतिग्रस्त है. इसकी वजह से दुर्घटना हुई.

थाना प्रभारी धर्मेद्र कुमार ने बताया कि डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई थी. डंपर को कब्जे में लिया गया है. मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है. परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!