A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमछत्तीसगढ़महासमुंदरायपुर

एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

पति, पत्नी, बेटा, बेटी की मौत बागबाहरा के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में मिला शव

एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

पति, पत्नी, बेटा, बेटी की मौत
बागबाहरा के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में मिला शवWhatsApp Image 2025 05 14 at 12.38.51 PM 1536x1068 1

महासमुंद।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हर कोई घटना से हैरान है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। बता दें कि, यह घटना हाउसिंग बोर्ड कालोनी में हुई है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई। मृतकों में पति, पत्नी, बेटा और बेटी शामिल हैं। घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने चारों शव बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ के महामुंद में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि घर के मुखिया की लाश फांसी के फंदे पर झूल रहा था। वहीं अन्य तीन लाशें कमरे में मिली। हालांकि इस घटना को हत्या की नजर से भी देखा जा रहा है। लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने शव बरामद किया है। इधर इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस सबूत जुटा रही है। वहीं लोगों से भी पूछताछ किया जा रहा है।
जिले के बागबाहरा इलाके का यह मामला है। मृतक कन्या शाला में चपरासी का काम करता था, जानकारी के मुताबिक घटना देर रात की बताई जाती है। पूरा परिवार रात 11:00 बजे तक जग रहा था। उसके बाद सुबह होने पर चारों की लाश कमरें में मिली। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आपसी रंजिश का मामला लग रहा है। डॉग स्क्वाड घटनास्थल की जांच कर रहा है। बताया गया कि प्यून का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं पास में ही उसकी पत्नी और दो बच्चे का शव मिला। जानकारी के अनुसार मृतक बसंत पटेल अपनी पत्नी भारती और 11 वर्षीय बच्ची व 4 साल के बेटे के हाऊसिंग बोर्ड में रहता था। आज सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली। जिसके बाद डॉग स्क्वाड, पुलिस और क्राइम की टीम मौके पर पहुंची।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!