
भिंड रिपोर्टर राजबहादुर सिंह गोरमी क्षेत्र के तेजपुरा साईं धाम के महाराज एवं अखिलभारतीय संत समाज भिंड के जिला अध्यक्ष श्री श्री 1008 महंत श्री कालिदास महाराज की कार का एक्सीडेंट हो गया. बस ने मारी जोरदार टककर. एक्सीडेंट इतना भयंकर था कि कार ड्राइवर श्री रामकुमार गुर्जर की मोके पर ही मृत्यु हो गई. जबकि श्री कालिदास महाराज और संत डब्बू बाबा जी गंभीर रूप से घायल हो गए. संत महाराज को इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया. जहाँ संत काली दास महाराज का स्वास्थ्य संतोष जनक है. जबकि डब्बू बाबा जी की स्तिथी गंभीर बताई जा रही है. एक्सीडेंट दिमनी (मुरैना )टोल टैक्स के पास हुआ.








