*पाकिस्तान पर भारत के जवाबी हमले की खुशी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंज उठा मेदिनीनगर* हाल ही में पाकिस्तान द्वारा की गई उकसावे वाली कार्रवाई के जवाब में भारत द्वारा किए गए साहसी और निर्णायक हमले की खुशी में भारतीय जनता पार्टी ने एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा मेदिनीनगर के साहित्य समाज चौक (भारत माता चौक) से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए छ मुहान पर सम्पन्न हुई। इस आयोजन में पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पांकी विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता, भाजपा नेता मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आमजन शामिल हुए। *देशभक्ति नारों से गूंज उठा माहौल* तिरंगा यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “भारतीय सेना जिंदाबाद”, जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश और उत्साह के साथ देश के प्रति अपने समर्थन और भावनाओं को व्यक्त किया। *सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी, ड्रोन से निगरानी* यात्रा को शांतिपूर्ण और सlm