A2Z सभी खबर सभी जिले की

नवादा के लोकप्रिय संसद विवेक ठाकुर का भव्य स्वागत भाजपा किसान मोर्चा के स प्रभारी डॉ मनीष पंकज मिश्रा के द्वारा किया गया l

मगध की पावन भूमि पर नवादा के लोकप्रिय और कर्मठ सांसद श्री विवेक ठाकुर जी का स्वागत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा एवं भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया। सांसद महोदय के आगमन पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। सभी ने फूलों का भव्य बुके भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि श्री विवेक ठाकुर जी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने वाले नेता हैं। उन्होंने विकास की नई इबारत लिखी है। चाहे सड़क निर्माण हो, शिक्षा का विस्तार हो, या किसानों की समस्याओं का समाधान — हर क्षेत्र में उन्होंने सकारात्मक पहल की है। उन्होंने कहा कि विवेक ठाकुर जी का राजनीतिक जीवन पारदर्शिता, सेवा और समर्पण का प्रतीक है।डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा राष्ट्रहित और जनहित को सर्वोपरि माना है। श्री ठाकुर जैसे जनप्रतिनिधि पार्टी की नीति और नीयत का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। स्वागत करने वालों में भाजपा के प्रदेश का समिति सदस्य महेश शर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता पूर्ब मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर नागेंद्र प्रसाद शर्मा दुर्गेश प्रसादआदि

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!