
कोरबा:- जिले के ग्राम पंचायत बेन्दरकोना में मानसून पूर्व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों/कृषकों को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जे.एल. खुंटे के द्वारा उक्त शिविर में निम्नलिखित विभागीय योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया जिसमें
स्वाईल हेल्थ कार्ड, फार्मर आईडी, प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधी, समीति में उपलबध खाद, बीज की उपलबधता, ड.ए,पी, के विकल्प में 12:32:16: बीज उत्पादन कार्यकम जैविक खेती, उन्नत खेती, धान के स्थान पर दलहन तिलहन खेती पर जोर देना अन्य योजनाओं के संबंध में क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जे.एल. खुंटे के द्वारा विस्तार से जानकारी शिविर में दिया गया।


मानसून पूर्व जागरूकता शिविर में ग्राम पंचायत सरपंच श्री जयवीर सिंह उप सरपंच श्री हरीश कुमार ग्राम के पंचगण कृषक मित्र अमृतलाल मार्बल एवं गणमान्य नागरिक तथा गांव के कृषक भारी संख्या में योजनाओं के बारे मे जानकारी लेने उपस्थित थे




