A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजबलपुरडिंडोरीनरसिंहपुरबालाघाटभोपालमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

कक्षा 10वीं में काव्यांश धुर्वे ने लहराया सफलता का परचम, हासिल किया दूसरा स्थान

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में काव्यांश धुर्वे का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 93% अंक प्राप्त किए

IMG 20250515 WA0001वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐 

मंडला MP हेमंत नायक✍️

मण्डला मध्य प्रदेश न्यूज़–: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला के सत्र 2024-25 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा दसवीं के छात्र काव्यांश धुर्वे ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है।

काव्यांश, कृषि विभाग में पदस्थ धरमसिंह धुर्वे (कृषि विस्तार अधिकारी) एवं श्रीमती गंगा धुर्वे (वरिष्ठ अध्यापक, माधोपुर) के सुपुत्र हैं।

विद्यालय के शिक्षकों ने काव्यांश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें उच्चतर शिक्षा में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है। इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और यह उपलब्धि विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है।

प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ शिक्षा में निरंतर उत्कृष्टता बनाए रखना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!