
भिलाई। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर सतनाम भवन सेक्टर 6 भिलाई में आयोजित समारोह में ठेका श्रमिकों, निःस्वार्थ सेवा दे रहे समाजसेवियों एवं 10 वी, 12 वी बोर्ड परीक्षा के प्रतिभावान विद्यार्थियों आदि को सम्मानित किया गया। साथ ही संगठन में जिला व संभाग स्तर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्तिपत्र दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी एल कुर्रे सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं अध्यक्ष गुरु घासीदास सेवा समिति भिलाई थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रदेशाध्यक्ष मेघनाथ यादव ने की। मंच पर विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र कुमार पटेल रिटायर्ड अपर संचालक आडिट छःग. शासन, डॉ.पुरुषोत्तम चंद्राकर राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त लोक कलाकार, संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतकुमार केसकर, प्रदेश संयोजक ब्रह्मदेव पटेल, कोषाध्यक्ष जीवन सिन्हा एवं महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजिका सुमन देवांगन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्णकुमार पाटिल कृत छत्तीसगढ़ महतारी की आरती व जवाहर कौशल द्वारा प्रस्तुत गुरु घासीदास बाबा की आरती से हुआ। तत्पश्चात संस्था के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.डी पी देशमुख ने स्वागत भाषण व अतिथियों का परिचय वचन किया।
मुख्य अतिथि बी एल कुर्रे ने अपने उद्बोधन में सर्वसमाज की उपयोगिता प्रतिपादित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में राज्य के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक समरसता के लिए सभी समाज को एकजुट होकर गुरु घासीदास बाबा के मनखे-मनखे एक समान के कथन को सार्थक करना होगा। उन्होंने संस्था के रचनात्मक कार्य की प्रशंसा करते हुए विभिन्न क्षेत्र में सम्मानित हुए विशिष्टजनों को बधाई दी। अध्यक्षीय उद्बोधन में मेघनाथ यादव ने कहा कि जाति-जाति से ऊपर उठकर राज्य के सभी समाज को एक मंच से जोड़कर सामाजिक समरसता एवं जनसेवा के पवित्र कार्यो को सार्थक करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। स्थापना दिवस पर एवं सम्मानित हुए सभी विशिष्ट जनों को उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए संस्था से जुड़ने का आव्हान किया। विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र पटेल ने जनसंख्या के आधार पर प्रदेश के बहुसंख्यक समाज की विभिन्न क्षेत्रो में भागीदारी पर चिंता व्यक्त करते हुये इस दिशा में संस्था को उचित पहल करने का प्रस्ताव दिया। समारोह को प्रदेश उपाध्यक्ष संतकुमार केसकर, प्रदेश संयोजक ब्रह्म देव पटेल, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजिका सुमन देवांगन, राजेन्द्र कुमार पटेल ने भी संबोधित किया।
सम्मानित होने वाले विशिष्टजनों में श्रमिक दिवस के अवसर पर 15 उत्कृष्ट ठेका श्रमिक बिरादरियों को सम्मानित किया गया। 10वी एवं 12वी बोर्ड में दुर्ग-भिलाई व ग्रामीण क्षेत्र के 7 प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान हुआ, जिसमे वैष्णवी देवांगन, रिहा देवांगन, नंदनी साहू, तनिष्क दिवान, स्वयं साहू, खुशबू देशमुख एवं सिध्दार्थ साहू शामिल हैं। विभिन्न समाज के निःस्वार्थ सेवा देने वाले समाजसेवियों में द्वारिका यादव, घनश्याम सिन्हा, अर्चना यादव, अंजूलाल देशमुख, शैलेन्द्र साहू, जवाहर कौशल व राजेन्द्र पटेल को सम्मानित किया गया।
संस्था की नई नियुक्तियों में संतोष पटेल बिलासपुर, भानुप्रताप यादव दुर्ग, थंगेश्वर साहू भिलाई, राजेन्द्र चौहान अहिवारा, देवकुमार देशमुख भिलाई को विभिन्न जिम्मेदारियों का नियुक्तिपत्र दिया गया।समारोह में दुर्ग जिला के साथ ही रायपुर, बिलासपुर, बेमेतरा, बालोद के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था पदाधिकारियों में शेखर साहू, विजय कुमार रात्रे, डॉ.कृष्णकुमार पाटिल, भोजराम डड़सेना, भानुप्रताप यादव, अनुरूप साहू, चंदूलाल मरकाम, भोला साहू, भागवत सोनी, गेंदलाल वर्मा, रमेश साहू, अशोक मढ़रिया, डॉ.एस. के. साहू, अनिल खेलवार, पंचराम साहू, रामदुलारी ताम्रकार, शकुंतला केसकर, डिकेश्वरी पटेल, नीता देशमुख आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री लखन लाल साहू ने किया।