A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने पार्टी कार्यालय पर आज पुण्यश्लोक अहिल्या बाई के 300 वीं जयंती पर आयोजित संगोष्ठी को किया संबोधित

महराजगंज।

रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

महाराजगंज ।22 मई 2025। अहिल्याबाई ने अपनी प्रजा और गरीबों की भलाई के लिए हमेशा काम किया और उन्होंने समाज सेवा के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया था। उन्होंने भारतीय संस्कृति के कीर्ति-ध्वजा को दसों दिशाओं में फहराया और आदर्श शासन व्यवस्था की स्थापना की। अहिल्या बाई मालवा क्षेत्र की शासक थीं और मराठा संघ का एक हिस्सा थीं। उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने पार्टी कार्यालय पर पुण्यश्लोक अहिल्या बाई के 300 वीं जयंती पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा अहिल्याबाई को प्रेरणा और मार्गदर्शन के स्रोत के रूप में भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी महानता और दूरदर्शिता आज भी लोगों को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि उनकी दूरदर्शिता, साहस, न्यायप्रियता और सामाजिक सुधारों ने उन्हें इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान दिया है। वह आज भी प्रेरणा स्रोत है और अपने जीवन से हमें न्याय, धर्म और सामाजिक सुधारों की प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। हम अपने उद्देश्य को लेकर समाज में नैतिकता और नारीवादी संप्रदाय और राष्ट्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उत्कर्ष को जीवन का लक्ष्य बनाने वाले काम करने वाली महारानी के प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।जिला प्रभारी संगठन राम जियावन मौर्य ने कहा कि ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होल्कर का जन्म त्रिशताब्दी को हम सब मना रहे हैं। जब देश में विदेशी आक्रांताओं से विश्वास किया गया, मंदिर ध्वस्त किये जा रहे थे, तब अहिल्याबाई ने बिना भय के, बिना किसी राजनीतिक समर्थन के, उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक सनातन धर्म की पुनर्स्थापना का विराट कार्य अपने हाथों में लिया था, आज हमें उनके जीवन से सदप्रेरणा लेकर देश और सनातन संस्कृति के गौरव की पुनर्स्थापना के लिए संपूर्ण मनोयोग से समर्पित होना चाहिए। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था। उनके 30 वर्ष के कार्यकाल को सुशासन, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के कार्यों के लिए जाना जाता है।सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि जब देश में विदेशी आक्रांताओं द्वारा मंदिर ध्वस्त किये जा रहे थे, तब अहिल्याबाई ने बिना भय के, बिना किसी राजनीतिक समर्थन के, उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक सनातन धर्म की पुनर्स्थापना का विराट कार्य अपने हाथों में लिया था, आज हमें उनके जीवन से सदप्रेरणा लेकर देश और सनातन संस्कृति के गौरव की पुनर्स्थापना के लिए संपूर्ण मनोयोग से समर्पित होना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री बबलू यादव की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी को जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी ध्रुव श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, समीर त्रिपाठी,परदेसी रविदास ,पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, प्रमुख राम हरख गुप्ता, प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, प्रमुख राकेश मधेशिया, नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल, राजेश जायसवाल, उमेश जायसवाल, गिरजेश जायसवाल,वरिष्ठ नेता अजय श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, मधुर सिंह, संतोष सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, जिला महामंत्री बबलू यादव, ओम प्रकाश पटेल, प्रदीप सिंह, संजय वर्मा, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला गौतम तिवारी, बच्चू लाल चौरसिया ,ने भी संबोधित कर पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होलकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख अमरेंद्र मणि ,पूर्व अध्यक्ष गुड्डू खान ,मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, टाइगर तिवारी, विवेक पटेल, विजय गौड़, राहुल सिंह, शैलेश पांडेय, नागेन्द्र मल्ल, आकाश गुप्ता, वीरेंद्र चौहान, जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार, डॉ सूरज सिंह, सानंदन पटेल,प्रदीप उपाध्याय, डॉ आशीष मिश्रा, आशीष कसौधन, सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!