
राजू बैरागी 9977480626

मेले वाले बाग में मौजूद सामुदायिक भवन के पास 1.50 करोड़ रुपयों के व्यय से एक और नया सामुदायिक भवन बनाया जायेगा।

नगर पालिका द्वारा कुल 2.75 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण गुरुवार को मेले वाले बाग के सामुदायिक भवन में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मोहन शर्मा रहे। अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने की। उनके साथ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह पंवार और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लोकेन्द्र वर्मा, एसडीएम सुशील कुमार, तहसीलदार विराट अवस्थी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अभिषेक जैन, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री गोपाल खत्री, सत्येंद्र सिंह राठौड़, राधेश्याम पचवार्या कुरावर नगर पंचायत अध्यक्ष बादाम बाई, बाला प्रसाद चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह परमार सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पार्षद मौजूद रहे। कार्यक्रम में निर्माण कार्यों की घोषणा ओर भूमिपूजन किया गया इस दौरान दो ई-व्हीकल गार्बेज कलेक्शन ई-रिक्शा, एक फॉगिंग मशीन और रिन्यूअल किए गए वाटर टैंकर का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम मे आतिशबाजी भी हुई। मां सरस्वती की पूजा के बाद अतिथियों को हार, फूल माला और साफापहनाकर सम्मानित किया गया।

विधायक मोहन शर्मा ने कहा कि पहले से पूर्व मे बना सामुदायिक भवन भी जर्जर हो चुका है। उसका जीर्णोद्धार भी जल्द कराया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर और जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के लिए लगातार काम कर रही है। अधिकतर वाडों में निर्माण कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। सामुदायिक भवन से नागरिकों को सुविधा मिलेगी। संचालन सत्येंद्र सिंह राठौड़ ने किया।नए निर्माणो मे वार्ड नंबर 9 में 19.94 लाख रुपए की लागत से बस स्टैंड पर दुकान निर्माण, अन्य वाडों में 30 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड, पैवर्स और नाली निर्माण कार्यों का भूमि पूजन हुआ। स्वच्छ भारत अभियान के तहत 76.56 लाख रुपए की लागत से लीगेसी वेस्ट डंप साइट रिमेडिएशन परियोजना की शुरुआत भी की गई।

अब गलियों और घाटियों से भी उठा सकेंगे कचरा सीएमओ अभिषेक जैन ने बताया कि 7 माह पूर्व कार्यभार संभालने के बाद शहर की छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान दिया गया। निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाए गए। पुराने वाटर टैंकर को दोबारा ठीक कराकर पेयजल की सप्लाई शुरू की गई। इससे किराए के टैंकरों पर खर्च कम होगा और धन की बचत होगी। उक्त कार्यक्रम मे दो ई-रिक्शा गार्बेज कलेक्शन वाहन, एक फॉगिंग मशीन और एक वाटर टैंकर का लोकार्पण किया गया। अब कचरा वाहन ऊंची घाटियों और पहाड़ी इलाकों तक पहुंच सकेंगे। इससे गलियों में गंदगी कम होगी और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी।




