A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन

न्याय आपके द्वार: शिविर में कानूनी सहायता से जागरूक हुए नागरिक्

शक्ति सामाचार – आज दिनांक 25/05/25 तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत जेठा के नवधा चौक में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि माननीय श्री प्रशांत कुमार शिवहरे प्रथम जिला सत्र न्यायाधीश उपस्थित रहे। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं विधिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना था।
शिविर में भूमि संबंधी विवाद, निशुल्क विधिक सहायता, मोटर वाहन अधिनियम, महिलाओं के प्रति अत्याचार, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।
माननीय न्यायाधीश ने बताया कि कोई भी पीड़ित व्यक्ति निशुल्क विधिक सहायता पाने का हकदार है, विशेषतः समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सहायता प्रदान की जाती है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध, दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा आदि गंभीर अपराध हैं और इनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही का प्रावधान है। इसी प्रकार, मोटर वाहन अधिनियम के तहत सड़क दुर्घटनाओं में मुआवजे की प्रक्रिया और अधिकारों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस प्रकार के जागरूकता शिविरों से आमजन में कानून के प्रति समझ बढ़ेगी और न्याय प्राप्ति की दिशा में सहूलियत मिलेगी
Screenshot 20250525 175002 1

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!