A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आदित्यपुर में शनि देव महाराज की पूजा, 108 दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य आयोजन

IMG 20250601 135754

आदित्यपुर। आदर्श भवन के पास एल.आई.जी मैदान में शनिवार को शनि देव महाराज की पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शनि देव महाराज को 108 दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा के साथ की गई।

कार्यक्रम का आयोजन कृष्ण कन्हैया रामायण मंडली के सौजन्य से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सायं 7:00 बजे भोग वितरण किया गया, जिसके पश्चात रात्रि 8:00 बजे भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या ने समस्त वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस आयोजन में प्रमुख रूप से कृष्ण कन्हैया रामायण मडली  के अध्यक्ष हरिद्वार खरवार उपाध्यक्ष दशरथ पोद्दार महामंत्री धीरेंद्र झा कोषाध्यक्ष इंद्रजीत शर्मा आदि के साथ सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा मैदान “जय शनि देव” के उद्घोष से गूंज उठा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!