A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyउत्तर प्रदेशजालौन

जालौन: जिलाधिकारी ने किया कान्हा गौशाला का निरीक्षण,गौवंशों को गुड़-चना खिलाकर दिया गौसेवा का संदेश

जालौन: जिलाधिकारी ने किया कान्हा गौशाला का निरीक्षण,गौवंशों को गुड़-चना खिलाकर दिया गौसेवा का संदेश

रिपोर्ट-इमरान अली
स्थान-कोंच, जालौन

कदौरा(जालौन) जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नगर पंचायत कदौरा स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने खुद अपने हाथों से गौवंशों को गुड़ और चना खिलाया, जिससे गौसेवा के प्रति उनका सरोकार स्पष्ट रूप से नजर आया। उन्होंने कहा कि गोवंशों की देखरेख हेतु प्रशासन इसके लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, चारे-पानी की उपलब्धता और पशुओं के स्वास्थ्य की स्थिति की भी बारीकी से जायजा लिया। नगर पंचायत कदौरा के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि गौशाला की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें और गोवंशों की देखभाल में कोई कमी न हो। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे, उप जिलाधिकारी शुशील सिंह, सीओ अबधेश सिंह, अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील, संबंधित अधिकारी, नगर पंचायत प्रतिनिधि और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।IMG 20250603 WA0027

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!