उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकुशीनगर

दिनांक-04.06.2025

जनपद के आर्केस्ट्रा संचालकों/डांसरों के साथ की गयी जागरुकता संबंधी गोष्ठी

IMG 20250604 WA0209 IMG 20250604 WA0210आज दिनांक 04.06.2025 को जनपद कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्रा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना को0 पडरौना के प्रभारी निरीक्षक रवि राय और थाना एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) के प्रभारी राम चन्द्र राम व म0का0 अनुराधा सिंह के साथ एक संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में को0 पडरौना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (P.H.C.) की चिकित्सा अधिकारियों डॉ. ज्योति सिंह (M.O.), श्वेता स्टाप नर्स ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
थाना को0 पडरौना परिसर में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा संचालकों और डांसरों, विशेष रूप से महिला डांसरों, को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यक्रम के महिला चिकित्सकों की टीम ने महिला डांसरों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में पूछताछ की गई। नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। महिला डांसरों को यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी, और अन्य महिला संबंधी अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें इन अपराधों से बचाव के उपाय और कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न आपातकालीन और सहायता हेल्पलाइन नंबरों, जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन), 181 (महिला सहायता), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), और 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) के बारे में बताया गया। इन नंबरों के उपयोग और महत्व को समझाया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके। साथ ही साथ आर्केस्ट्रा संचालकों और डांसरों को सुरक्षित कार्य वातावरण के महत्व और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें किसी भी प्रकार के शोषण या असुरक्षा की स्थिति में पुलिस और अन्य प्राधिकरणों से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

[yop_poll id="10"]
Show More

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!