A2Z सभी खबर सभी जिले की

नरसिंहगढ भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल खत्री का ह्रदय गति रुकने से हुआ निधन

वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल खत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री के महत्वपूर्ण दायित्वों पर रह चुके है भाजपा नेता की ह्रदय गति रुकने से मृत्यु के बाद स्थगित की गई बैठक

राजू बैरागी 9977480626

पचोर मे भाजपा के वरिष्ठ नेता नरसिंहगढ निवासी गोपाल खत्री की अचानक हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई। इसके सूचना के बाद पचोर में होने वाली भाजपा की बैठक स्थगित कर दी गई। एक विशेष प्रशिक्षण बैठक में शामिल होने पचोर जा रहे नरसिंहगढ़ निवासी श्री खत्री का अचानक ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया।FB IMG 1749094972240

वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल खत्री भाजपा मे अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे है अपने साथियों के साथ नरसिंहगढ़ से पचोर बैठक  में आ रहे थे, जहां पहुंचते ही उनको सीने मे अचानक दर्द हुआ। दर्द होने पर उन्हें तुरंत पचोर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

IMG 20250605 094214

पचोर मे भाजपा की बैठक शुरू ही होने वाली थी, इस बीच यह दुःखद सूचना मिली। बैठक मे मप्र शासन मे राज्य मंत्री नारायणसिंह पवार, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, राजगढ़ विधायक अमरसिंह यादव, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, दिलवर यादव, दीपेंद्रसिंह चौहान सहित प्रदेश के बड़े नेता कार्यकर्ता पहुंच चुके थे। जैसे ही उन्हें दुःखद सूचना मिली तो सभी ने श्री खत्री की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।FB IMG 1749097401168

मंत्री पंवार ने कहा कि हमारे बीच से एक जांबाज कार्यकर्ता चला गया, जिन्होंने निरंतर भाजपा संगठन के लिए काम किया। कैसी भी परिस्थिति हो संयम रखते हुए सदैव पार्टी में कार्य करने वाले महामना कार्यकर्ता का यूं हमारे बीच से इस तरह से चले जाना हम सबके और पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद त्रिपाठी ने बताया कि बैठक को स्थगित कर दिया गया।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!