A2Z सभी खबर सभी जिले की

सामाजिक न्याय दिलाने का कार्य आम आदमी पार्टी कर रही, गरीबों की दुश्मन है भाजपा और आरएसएस- संजय सिंह

भुता (बरेली)। आम आदमी पार्टी की तिरंगा शाखा के अन्तर्गत संविधान और सामाजिक न्याय विषय के अन्तर्गत फूले और अंबेडकर के बाद कौन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने विचार नगी रामपुर के अंबेडकर पार्क में कहे।

सामाजिक न्याय दिलाने का कार्य आम आदमी पार्टी कर रही, गरीबों की दुश्मन है भाजपा और आरएसएस- संजय सिंह

भुता (बरेली)। आम आदमी पार्टी की तिरंगा शाखा के अन्तर्गत संविधान और सामाजिक न्याय विषय के अन्तर्गत फूले और अंबेडकर के बाद कौन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने विचार नगी रामपुर के अंबेडकर पार्क में कहे। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि सामाजिक न्याय दिलाने का कार्य आम आदमी पार्टी कर रही है और गरीबों की दुश्मन है भाजपा और आरएसएस। सत्ता में बैठे लोग मलाई खा रहे हैं उनसे लड़कर गरीबों को उनका हक दिलाने का कार्य आम आदमी पार्टी कर रही है। 100 वर्ष में एक भी दलित और पिछड़ा को आरएसएस का प्रमुख नहीं बनाया गया यह दलित और पिछड़ों की विरोधी है। राम मंदिर के शिलान्यास और उद्घाटन पर दलित होने के नाते राष्ट्रपति महोदय को नहीं बुलाया गया। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने भगवान की तरह कार्य किया भूलना नहीं है भगवान की तरह पूजना है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की प्रांतीय सचिव कृष्णा भारद्वाज, जिला अध्यक्ष राम सिंह मौर्य, तिरंगा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर जनक प्रसाद, रोहिल खंड के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हैदर, जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर राजीव कुमार यादव, जिला महासचिव जे बी सिंह, शाहजहांपुर प्रभारी दानिश, वरिष्ठ समाजसेवी अमित तोमर, आम आदमी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष आशिक अली मंसूरी, ग्राम प्रधान अहमद रजा अंसारी, साजिद, ओबीसी के प्रदेश सचिव मुनाजिर हुसैन, जिला प्रभारी बरेली नरेश श गुप्ता, मकसूद, रौनक अली, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद रफीक, संजय पाल, आशिव मंसूरी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि संजय सिंह का फूल माला पहनकर स्वागत किया और विचार रखें। अंत में अहमदाबाद में हुई घटना को लेकर 2 मिनट का मौन रखा गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!