A2Z सभी खबर सभी जिले की

सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक ने देर रात शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया गया l

सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक ने दिनांक 12.06.2025 की देर रात शहरी क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पेट्रोलिंग टीमों और डायल-112 वाहनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की सजगता एवं सतर्कता का मूल्यांकन किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने डायल-112 वाहनों में उपलब्ध TAB की जांच करते हुए उनके पूर्ववर्ती रिस्पॉन्स, लोकेशन और फीडबैक की समीक्षा की। तत्पश्चात उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन में और अधिक सतर्कता तथा प्रभावशीलता अपनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!