A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेवास

अमलतास विश्वविद्यालय में शोक सभा आयोजित

देवास। अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति हेतु अमलतास विश्वविद्यालय, देवास में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दुखद घटना पर विश्वविद्यालय परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया।

शोक सभा में माननीय कुलपति डॉ. शरदचंद्र वानखेड़े जी की अध्यक्षता में समस्त विश्वविद्यालय परिवार ने मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर श्री संजय रामबोले, कुलसचिव; डॉ. सोनिका श्रीवास्तव, उप नियंत्रक परीक्षा; डॉ. आस्था नगर, डीन, प्रबंधन संकाय;  नरेंद्र सिंह सोलंकी, परिवहन प्रभारी;  विजय मालवीय, एच.आर. प्रबंधक; श्वेता मिश्रा, सहायक प्रबंधक (एच.आर.);IMG 20250614 WA0049 1 आरती तिवारी , कमलेश,  अम्बर,  राहुल,  उदयवीर, प्रेरणा,  सोहन सिंह राठौड़,  कांतिलाल,  हर्षित,  विकास ,सावित्री बाई,रेखाबाई, पूजा ,भावना,  सूरज सहित विश्वविद्यालय के अन्य सभी संकाय सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

अमलतास ग्रुप के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया जी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनोंको दुख सहने की ईश्वर शक्ति प्रदान करने की संवेदना व्यक्त की ।

सभी ने एकजुट होकर इस ह्रदयविदारक दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोक-संतप्त परिवारों को यह गहन दुख सहने की शक्ति दें।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!