A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेइटावाउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

यूपी में बिजली गिरने से 24 घंटे में 29 मौतें,आईएमडी ने कहा-अगले 7 दिन और बढ़ेंगे मामले,बारिश में पेड़ का सहारा न लें।

 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बादल गरजने का सिलसिला चल रहा है।यूपी के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटों के भीतर वर्षाजनित हादसों ने भयावह रूप ले लिया है। पिछले 24 घंटे के अंदर प्राकृतिक आपदाओं से 29 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकतर मौतें आकाशीय बिजली गिरने से ही हुई हैं,जिसने कई परिवारों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया।

आईएमडी के मुताबिक यूपी में अगले सात दिनों में बिजली गिरने के घटनाएं और ज्यादा होंगी।लोगों को अलर्ट रहना चाहिए।मौसम खराब होने पर पेड़ के नीचे या खुले में ना रहें।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं।

आईएमडी के मुताबिक यूपी में मानसून 18 जून तक आने की उम्मीद है।ऐसे में अगले सप्ताह तक यहां बारिश,बादलों का गरजना,आकाशीय बिजली गिरना और तेज हवा चलने जैसे घटनाएं और ज्यादा होंगी।आईएमडी ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि मौसम खराब होने पर बेवजह बाहर न घूमें,अगर बाहर हैं तो बड़े पेड़ के नीचे न खड़े हों।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!