?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने मांगे पुरी ना होने पर दी बडे आंदोलन की चेतावनी ।

IMG 20250616 164951देवबंद:- भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने किसानो की विभिन्न समस्याओ को लेकर देवबंद के एसडीएम कार्यालय मे एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमे भाकियू तोमर के नगर अध्यक्ष जयेन्द्र कुमार शर्मा ने किसानो की विभिन्न समस्याओ जैसे बजाज शुगर मिल पर किसानो का बकाया भुगतान. बाजारो मे फैले अतिक्रमण और अवारा पशुओ से फसलो को होने वाले नुकसान की रोकथाम को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम की गैर मौजूदगी मे नायाब तहसीलदार को सौपा।

 

मीडिया से बातचीत करते हुए भाकियू(तोमर) के देवबंद नगर अध्यक्ष जयेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि आज हम किसानो की समस्याओ को लेकर यहा आये है और हर माह हमारी मीटिंग भी होती है। किसानो की कुछ समस्याए थी जैसे खेती मे प्रयोग होने वाली असली दवाई की जगह मार्किट मे नकली दवाई धडल्ले से बिक रही है उसकी जांच होनी चाहिए खराब पडी लाईटो की मरम्मत हो इस तरह की बहुत सारी समस्याए है जिनका समाधान होना चाहिए। समाधान ने होने पर भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ताओ ने बडे आंदोलन की चेतावनी दी ।

 

इस मौके पर भाकियू(तोमर) के जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी. महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबी त्यागी. रईस मलिक युवा प्रदेश अध्यक्ष आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!