
पिपरवार महांप्रबंधक कार्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा की हुई शुरुआत, अधिकारियों को दिलाई गई शपथ।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। पिपरवार क्षेत्र में सोमवार से स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर पिपरवार महाप्रबधंक कार्यालय मे जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस समारोह मे पिपरवार क्षेत्र के जीएम संजीव कुमार ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलायी।इस संबधं मे जीएम संजीव कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष पिपरवार में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाता है।इसके तहत सीसीएल प्रबधंन के द्वारा आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को लेकर कई प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य शरीर के लिए स्वच्छता सभी के लिए जरूरी है।उन्होंने कोयलांचल क्षेत्र के सभी लोगों से स्वच्छता के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए अपने आसपास के इलाकों को स्वच्छ रखने की अपील की।इस मौके पर अशोक परियोजना पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह,स्टाफ ऑफिसर पीएंडपी डीके शर्मा,स्टाफ ऑफिसर सेल्स सुनील कुमार सिंह,स्टॉफ ऑफिसर ईएंडटी आरएन गौतम,स्टॉफ ऑफिसर सेफ्टी पंकज कुमार चौधरी,स्टॉफ ऑफिसर फाईनेश अनिमेश ठाकुर,सीएसआर पदाधिकारी उज्जवल कुमार, कार्मिक प्रबंधक अरुण कुमार महतो,जगदीश मंड़ल,धीर प्रताप सिंह,रवि कुजुर,सन्नी कुमार,सुमांतो कुमार,समरजीत सरकार, राकेश पाण्डेय,पप्पू सिंह सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।




