A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेराजगढ़

नरसिंहगढ गिट्टी मशीन संचालक की चाकू मारकर हत्या

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार नगर मे भारी पुलिस बल की तैनाती रही

राजू बैरागी 9977480626

नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र मे आने वाले गादिया गांव में शुक्रवार रात चाकूबाजी की घटना सामने आई। गिट्टी मशीन संचालक मकसूद खिलजी नामक व्यक्ति चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच की है 

IMG 20250621 211716

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मकसूद पर चाकू से   वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और महज एक घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे 3 घण्टे में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक की उम्र 25 साल बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वजह बताते हुए पुलिस को बताया कि वह एक युवती को वह एक तरफा पसंद करता था और उसे शक था कि मकसूद उसे घूरता है। इसी शक के चलते उसने मकसूद पर नजर रखना शुरू कर दिया था और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया।

IMG 20250621 211549

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने हत्या के विरोध में शनिवार को बाजार बंद रखे और आरोपी को कड़ी से सज़ा देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में भय का माहौल बना रही हैं और पुलिस को इस पर सख्त रुख अपनाना चाहिए।

IMG 20250621 WA0000

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है। साथ ही, इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था बड़ी बात यह रही कि जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी खुद भी परिस्थिति पर नजर बनाये हुये थे

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!